गाज़ियाबाद, मई 4 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। भारतीय किसान यूनियन अनाज ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित हम तुम रोड के जल्द निर्माण की मांग उठाई है। इस संबंध में सोमवार को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिव शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल से मिले। साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंपा। यूनियन के जिलाध्यक्ष दक्ष नागर ने कहा कि हम तुम रोड दर्जनों गांवों को मेरठ रोड से जोड़ता है। साथ ही कई सोसाइटियों में रहने वाले लोग भी इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। इस मार्ग की स्थिति बहुत खराब है। इस पर गहरे गढ्ढे हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण इस मार्ग को जल्द तैयार कराएं ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। ऐसा नहीं होने पर संगठन आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण की होगी। मौके पर सुन्नी सैन, सुनील अग्रवाल, अश्विनी जायसवाल, आयुष भड़ाना आदि मौजू...