देहरादून, फरवरी 1 -- उत्तराखंड में मुस्लिम दुकानदार के साथ कथित बदसलूकी पर विरोध जताने वाले दीपक कुमार नामक युवक को जान से मारने की धमकियां मिलने की बात सामने आई है। इस पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दीपक कुमार का समर्थन किया है। उन्होंने दीपक को 'हीरो' बताते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा- "हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत। हमें और दीपकों की ज़रूरत है।मुस्लिम शख्स से बदसलूकी का किया था विरोध दरअसल उत्तराखंड के कोटद्वार में एक मुस्लिम शख्स की दुकान के नाम को लेकर विवाद चल रहा है। दुकान का नाम 'बाबा स्कूल ड्रेस' है। दुकान मुस्लिम समुदाय की है, जिसे मुस्लिम पिता-पुत्र द्वारा करीब 30 सालों से चलाया जा रहा है। हिंदू समाज के कुछ लोगों को नाम को लेकर आपत्ति है, जिस कारण उन लोगों ने दुकान का नाम बदलने को कहा। मामला बढ़ा तो हिंदू समुदाय के दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.