नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- यूक्रेन में अमेरिका की राजदूत रहीं ब्रिजेट ब्रिंक ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तानाशाह करार दिया है। साथ ही कहा है कि उन्होंने इस बात से खफा होकर पद से इस्तीफा दिया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन का साथ दे रहे हैं। वहीं, अब खबरें हैं कि यूक्रेन में अमेरिका की कार्यकारी राजदूत जूली डेविस भी इन कारणों के चलते ही पद छोड़ने की तैयारी कर रहीं हैं। ब्रिंक ने लिखा, 'जब ट्रंप ने हमारे डेमोक्रेटिक साथी के बजाए पुतिन का साथ देना शुरू किया, तो मैंने यूक्रेन में अमेरिका के राजदूत के पद से इस्तीफा दे दिया था।' उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि मुझे बोलना ही होगा और चुनाव लड़ना पड़ेगा, क्योंकि हम तानाशाहों का पक्ष लेने वाले लोग नहीं हैं।' ब्रिंक साल 2022 से 2025 तक कीव में नियुक्त थीं। यह भी पढ़ें- इस देश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.