नई दिल्ली, जनवरी 2 -- त्रिपुरा के एक छात्र की हाल ही में उत्तराखंड के देहरादून में हुई मौत की घटना ने पूरे देश, खासकर पूर्वोत्तर भारत के लोगों को झकझोर कर रख दिया। ऐसा आरोप है कि इस घटना के दौरान नस्लीय टिप्पणियां भी की गईं। अक्सर अपने मजाकिया अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर रहने वाले नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग (Temjen Imna Along) ने इस मामले पर अत्यंत ही गंभीर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए पूर्वोत्तर के लोगों को लेकर नस्लीय टिप्पणी करने वालों को आईना दिखाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "हम खुद को किसी भी तरह से चाइनीज नहीं मानते, और न ही हम 'मोमो' हैं। मोमो एक डिश है, खाने की चीज है और बहुत अच्छी डिश है। लोगों को उसे खाना चाहिए। लेकिन इंसानों को खाने की चीज के नाम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.