आगरा, नवम्बर 22 -- Akash Anand In Agra: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के मोर्चे पर विफल रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुनियादी जनसमस्याओं की अनदेखी करते हुए विज्ञापनों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए। आनंद ने आगरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को वोट देने की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न 'हाथी' भाजपा से हिसाब बराबर करने का माध्यम बनेगा। बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक ने राज्य सरकार में विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाते हुए दोनों उपमुख्यमंत्रियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण और पिछड़े समुदाय के नेताओं को इन पदों पर नियुक्त करना वास्तविक राजनीतिक...