नई दिल्ली, मार्च 17 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद लगातार चर्चा में हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जिले-जिले जा रहे हैं। भाजपा को छोड़कर किसी से भी गठबंधन का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बीच उन्होंने ऐसी बातें कहीं जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है। लखनऊ और बाराबंकी में चंद्रशेखर ने धमकी भरे लहजे में कहा कि हम चमड़ा उतारना जानते हैं, उसका जूता बनाना भी जानते हैं और समय आने पर सिर पर पटककर मारना भी जानते हैं। चंद्रशेखर ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनकी यह बातें सीधे तौर पर करणी सेना के ऊपर पलटवार थीं।क्या था पूरा मामला? विवाद की शुरुआत तब हुई जब करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर चंद्रशेखर आजाद को सीधी चुनौती दे डाली। अभिनव सिंह ...