संवाददाता, मार्च 16 -- Kanpur News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बर्रा में जिला आपूर्ति विभाग में सहायक लिपिक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे पहले महिला ने मोबाइल पर स्टेटस लगाया था, जिसमें लिखा था 'हम जो करते हैं, खुलेआम करते हैं।' सूचना पर घर पहुंचे मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। वहीं, पति का कहना है कि वह सो रहा था। इसी दौरान पत्नी ने पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब पत्नी का शव उसके पैरों पर गिरा तो उसे घटना की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति, जेठ, जेठानियों पर रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में लिया है। बर्रा के ई-ब्लॉक विश्वबैंक निवासी सागर पोरवाल जिला आपूर्ति विभाग में सहायक लिपिक हैं और वर्तमान में लखनऊ में कार्यरत हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.