हम के प्रदेश महासचिव बनाये गये अभिषेक, हर्ष
आरा, अगस्त 24 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार गांव निवासी अभिषेक नारायण पाण्डेय उर्फ गुंजन बाबा को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी का बिहार प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति हम पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनील कुमार द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई, जिसमें राज्य के दर्जनों पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। प्रदेश महासचिव बनाए जाने की खबर मिलते ही सहार सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर सुनील कुमार निराला, अरविंद कुमार, गोविंद केशरी समेत कई समर्थकों और शुभचिंतकों ने गुंजन बाबा को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.