गया, अगस्त 29 -- हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने संगठन विस्तार के तहत शनिवार को डोभी के नावाडीह गांव निवासी बिजेंद्र कुमार यादव को गया जिला सचिव मनोनीत किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सिबगतुल्लाह उर्फ टुटू खां ने उनका मनोनयन किया। बिजेंद्र यादव ने पद की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी और जिलाध्यक्ष के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी हित में पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उनके जिला सचिव बनने पर प्रदीप यादव समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- Gaya News: हम के जिला उपाध्यक्ष बने एकराम खान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...