गया, अगस्त 30 -- हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने संगठन का विस्तार करते हुए बांकेबाजार के खजुरिया निवासी एकराम खान को गया जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वह लगातार चौथी बार इस पद पर चुने गए हैं। पार्टी के गया जिलाध्यक्ष डॉ. सिबगतुल्लाह उर्फ टूटू खां की ओर से जारी मनोनयन पत्र में इसकी जानकारी दी गई। एकराम खान ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में पूरी निष्ठा से योगदान देंगे। मनोनयन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- Gaya News: हम के जिला उपाध्यक्ष बने एकराम खान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...