नई दिल्ली, फरवरी 23 -- टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की लगातार 12 जीत का सिलसिला टूट चुका है। और टूटा भी तो सुपर-8 जैसे अहम चरण में। रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के विजय रथ को रोकते हुए 76 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। इस स्तर की हार के बाद अब टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना खत्म भले न हुई हो, लेकिन कमजोर जरूर हुई है। अब टीम को सुपर-8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने बाकी दोनों मुकाबलों को न सिर्फ जीतना होगा, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा। दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वादा किया है- हम वापसी करेंगे, मजबूत होकर वापसी करेंगे। मैच के बाद सूर्या ने कहा, 'मुझे लगता है कि जब हमने मैच शुरू किया तब से हमेशा गेम में बने हुए थे। मुझे लगता है कि हमने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.