नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में भी भारत हार की कगार पर खड़ा है। पांचवें और आखिरी दिन उसे जीत के लिए 522 रन की जरूरत होगी जबकि 2 विकेट गिर भी चुके हैं। टीम इंडिया अगर गुवाहाटी टेस्ट भी गंवाती है तो मुख्य कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में घर में खेले गए 7 टेस्ट में उसकी ये पांचवीं हार होगी। इस बीच इंटरनेट पर गौतम गंभीर को लेकर एक से एक मजेदार मीम की बाढ़ आई हुई है। उनके एक पुराने बयान का भी खूब जिक्र हो रहा जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ऐसी टीम बनाने चाहते हैं जो एक दिन में 400 रन भी बना दे और ड्रॉ के लिए दो दिन तक खेल सके। मंगलवार को गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले गौतम गंभीर भारतीय खिलाड़ियों से बात करते हुए उन्हें खेल की बारीकियां समझा रहे थे। उसी दौरान ब्रॉडकास्टर उनके पिछले साल के एक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.