मुंगेर, मार्च 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता। होली के पावन पर्व पर शांति, सद्भाव और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए मुंगेर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने खुद मोर्चा संभालते हुए शहरी क्षेत्रों में सघन फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। पुलिस का यह मार्च अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के साथ-साथ आम जनता के मन में विश्वास पैदा करने के लिए निकाला गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामः फ्लैग मार्च के दौरान एसपी इमरान मसूद ने बताया कि आगामी होली पर्व और होलिका दहन के अवसर पर जिले में सुदृढ़ विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जॉइंट ऑर्डर जारी किया गया है। इसके तहत शहर के सभी संवेदनशील और चिन्हित स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.