पटना, जनवरी 24 -- बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर आक्रामक और पुराने तेवर में नजर आए। शनिवार को पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नीतीश सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि अपराध पर कार्रवाई करने के बजाय भाजपा नेता यह प्रचार कर रहे हैं कि उनके बिहार आने से अपराध बढ़ गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार को लगता है कि तेजस्वी अपराधी है, तो उन्हें जेल में बंद कर देना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की नहीं, बल्कि उनके हारने की चर्चा हो रही है, क्योंकि किसी को भी ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने आ...