मुरैना, मई 4 -- मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों में बाधा बनाने वाली सामाजिक और पारिवारिक बंदिशों के चलते एक युवक-युवती ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। दोनों ने गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर एक ही साड़ी के दो सिरों से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तरपुरा निवासी 21 वर्षीय योगेश शर्मा उर्फ धोनी और 19 वर्षीय अंजलि प्रजापति एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, दोनों अलग-अलग जातियों से संबंध रखते थे, जिसके चलते उनके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।जाति की वजह से घरवाले कर रहे थे विरोध बताया जा रहा है कि युवक ब्राह्मण समाज से था, जबकि युवती कुम्हार समाज से संबंधित थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.