अलीगढ़, मई 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राठगांव स्थित हम्जाह क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए अंडर-16 क्रिकेट सीरीज के पहले मुकाबले में हम्जाह क्रिकेट अकादमी ने एलीट क्रिकेट क्लब को 126 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निखिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हम्जाह क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 241 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निखिल ने नाबाद 104 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि जीशान ने नाबाद 50 रन जोड़े। हम्जाह (19 रन) और अल्तमश खान (15 रन) ने भी योगदान दिया। एलीट क्लब की ओर से एहराज, सुलेमान, मोहम्मद शरीम और यूसुफ ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलीट क्रिकेट क्लब की टीम 18 ओवर में 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। फहद नईम (31 रन), शोएब (22 रन) ...