अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़। हमज़ाह क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड राठगांव में शुक्रवार को अब्दुल बशीर क्रिकेट सीरीज का छठवां मैच द खान क्रिकेट क्लब और हम्ज़ाह क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। जिसमें हम्ज़ाह क्रिकेट अकादमी ने चार विकेट से जीत दर्ज की। द खान क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन बनाएख् जिसमें मुजस्सिम ने 38 रन, बहज़ाद खान ने 30 और बिलाल ने 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हम्ज़ाह क्रिकेट अकादमी ने 18 ओवर में 170 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। मैन ऑफ द मैच निखिल को घोषित किया गया। इस अवसर पर सोबान अम्मार नवाज, अल्तमश, फहद, माज, तौसीफ, रेयान अदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.