हमे काम दिया जाए या फिर दूसरे राज्य भेज दीजिए...IAS रिंकू सिंह ने यूपी सरकार को लिखा लेटर
लखनऊ, जुलाई 19 -- IAS Rinku Singh: यूपी के चर्चित आईएएस रिंकू सिंह राही ने एक बार फिर लेटर बम फोड़ दिया है। यूपी कैडर के आईएएस अफसर रिंकू सिंह जालौन के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हैं। आईएएस अफसर रिंकू सिंह ने यूपी सरकार को पांच पन्नों का एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने अपनी पोस्टिंग, सैलरी, कामकाज के तरीके और प्रशासनिक फैसलों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। सरकार को भेजे पत्र में रिंकू सिंह ने मंत्री और विधायक का भी जिक्र किया है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक को लिखे पत्र में आईएएस रिंकू सिंह ने कहा, उनसे केवल चार घंटे ही काम लिया जा रहा है। आधे काम का आधा वेतन ही उन्हें दिया जाए। उन्होंने सरकार से अपील की है कि या तो उन्हें पूरा काम दिया जाए या फिर किसी और राज्य में भेज दिया जाए, नहीं तो फिर उन्हें आधा वेतन दिया जाए। उनका दावा है कि कई अफ़सरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.