हमेशा युवा रहता है अधिवक्ता, सीखने में गुजरता है जीवन
अमरोहा, जुलाई 11 -- अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के संयोजन में शनिवार को जेएस हिन्दू डिग्री कॉलेज में आयोजित युवा अधिवक्ता सम्मेलन का शुभारंभ वन्दे मातरम के सामूहिक गायन के साथ हुआ। भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए।
कार्यकर्ताओं की भूमिका प्रथम सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री डी.भरत कुमार ने अपने कहा कि अधिवक्ता परिषद का कार्यकर्ता न्यायालय में अपनी अलग पहचान बनाता है। परिषद का वास्तविक कार्य जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के माध्यम से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता का लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि सुदृढ़ संबंध स्थापित करना, सफलता को सभी के साथ साझा करना तथा सभी को साथ लेकर आगे बढऩा होना चाहिए। आपातकाल के समय, जब अनुच्छेद 21 के प्रभाव को निलंबित कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.