नई दिल्ली, मई 26 -- अगर आप OPPO का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9 खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह खबर आपके लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। कंपनी ने भारत में इस फोन की कीमत में सीधा 10,000 रुपए का इजाफा कर दिया है। यानी जो फोन पहले 74,999 रुपए की शुरुआती कीमत में मिल रहा था, अब उसकी कीमत बढ़कर 84,999 रुपए तक पहुंच सकती है। सिर्फ बेस मॉडल ही नहीं, बल्कि टॉप वेरिएंट की कीमत में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इससे साफ है कि अब प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना पहले के मुकाबले और महंगा हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो रेम और मेमोरी कॉम्पोनेन्ट की बढ़ती कीमतें इस प्राइस हाईक की सबसे बड़ी वजह हैं। इतनी बढ़ी OPPO Find X9 की कीमत OPPO Find X9 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी गई है। फोन का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल पहले 74,999 रुपए मे...