नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- Samsung का एक पॉपुलर फोल्डेबल फोन हमेशा के लिए Sold Out हो गया है। जी हां, अब इस फोन को कोई नहीं खरीद पाएगा। खबर है कि सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर यूएस में अपने पॉपुलर Samsung Galaxy Z TriFold को बंद कर दिया है। खुद कंपनी ने पुष्टि की है कि यह लिमिटेड-एडिशन फोल्डेबल डिवाइस अब "पूरी तरह से बिक चुका है," और इसे दोबारा स्टॉक में लाने की कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही, TriFold अब यूएस और साउथ कोरिया, दोनों ही जगहों पर उपलब्ध नहीं है।हमेशा सीमित संख्या में उपलब्ध रहा फोन यह डिवाइस सबसे पहले साउथ कोरिया में बहुत ही सीमित संख्या में पेश किया गया था, जहां बिक्री की छोटी सी अवधि के बाद ही यह तेजी से बाजार से गायब हो गया। इसके बाद सैमसंग ने अमेरिका में भी इसकी छोटी-छोटी खेप बेचना जारी रखी, लेकिन इसकी उपलब्धता लिमिटेड ही रही। 1...