नई दिल्ली, जुलाई 18 -- निकट भविष्य में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, देसी कार निर्माता महिंद्रा हमेशा की तरह इस बार भी 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई गाड़ी लॉन्च करने वाली है। हालांकि, महिंद्रा इस समय भारत की सड़कों पर एक साथ कई गाड़ियों की टेस्टिंग कर रही है। इसके चलते किसी एक सटीक मॉडल का नाम तय करना थोड़ा मुश्किल है। इन टेस्ट मॉडल्स में पेट्रोल-डीजल (ICE) कारों से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) और मौजूदा एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन शामिल हैं। आइए जानते हैं इस दिन लॉन्च होने वाले कंपनी के संभावित मॉडलों के बारे में विस्तार से।तीन बड़ी गाड़ियों की चल रही टेस्टिंग हाल ही में महिंद्रा की कई आगामी गाड़ियों को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर स्पॉट किया गया है। इनमें महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन ...