चाईबासा, मई 18 -- चाईबासा, संवाददाता। सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन(सीएस) डॉ. जुझार मांझी,डीएस डॉ. शिव चरण हांसदा और डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि 30 साल से ऊपर के लोगों को हमेशा रक्तचाप की जांच कराते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज लोग रक्तचाप, शुगर और कैंसर की बीमारी से परेशान हैं। उक्त तीनों बीमारी को लेकर जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि परहेज से आधा बीमारी ठीक रहता है। इस अवसर पर डॉ. शिव चरण हांसदा और डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम ने भी रक्तचाप को लेकर लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक 6 महीने में कराएं रक्तचाप जांच:-सिविल सर्जन मौके पर सभी स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जायन्ट...