गंगापार, जनवरी 20 -- हमें अपनी माटी के उन कलाकारों पर गर्व है, जिन्होंने अपनी सांस्कृतिक पहचान को बचा कर रखा है। लोककला हमारी अपनी देशज कला हैं इनकी जड़ें हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई हैं। ये बातें फूलपुर विकासखंड के गडौर गांव में भारतीय लोककला संघ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमलेश चंद्र यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। विशिष्ट अतिथि रहे भारतीय लोक कला संघ के जिला अध्यक्ष गुलाबचंद ने गायक कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कहा कि विलुप्त हो रही माटी के गीतों को संजोए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। डॉ दीपचंद प्रजापति ने कहा कि हमारे पारंपरिक गीत इस युग में विलुप्त हो रहे है। इन विधाओं, कलाओं को बचाने के लिए आगे आना होगा। अध्यक्षता करते हुए ननकूराम ने कहा कि अपनी संस्कृति को समृद्ध और संरक्षण के उद्देश्य से ही इस तरह का कार्यक्रम आयोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.