नई दिल्ली, जनवरी 6 -- भारत में क्यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मार्सेन एगुइलेरा ने सोमवार को वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य अभियान की कड़ी निंदा की है। बीते सप्ताह ट्रंप ने जिस तरह आधी रात को वेनेजुएला की हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, उस पर क्यूबा के राजदूत ने घोर निराशा जताई है। राजदूत ने इस दौरान यह भी कहा है कि अमेरिका को रोकने के लिए भारत जैसे देशों का आगे आना बहुत जरूरी है ताकि ग्लोबल साउथ की आवाज मजबूत की जा सके। पीटीआई वीडियो को दिए एक इंटरव्यू में एगुइलेरा ने कहा कि कोई अकेला देश अमेरिका को ऐसे एकतरफा कदम उठाने से रोक नहीं सकता। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अमेरिका के पागलपन का सामना करने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया। राजदूत ने कहा, "मेरे विचार में, अमेरिकी सैन्य आक्रमण वेनेजुएला के खिलाफ एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.