हमें बढ़ते बच्चों के सेहत की चिंता है : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि उसे लोगों, खासकर बढ़ते बच्चों की सेहत की चिंता है। कोर्ट चाहता है कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी लोग ज्यादा नमक, चीनी और फैट वाले पैकेज्ड उत्पाद पर सामने की तरफ चेतावनी वाले लेबल लगाने के मुद्दे पर 'राष्ट्रीय हित' में विचार करें। न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि वह इस 'गंभीर मामले' पर हितधारक से कुछ जानकारी मांगने के लिए एक विस्तृत आदेश जारी करेगी। पीठ ने कहा कि हमें सिर्फ लोगों, खासकर बढ़ते बच्चों की सेहत की चिंता है। हम चाहते हैं कि सभी संबंधित लोग राष्ट्रीय हित में इस मामले पर विचार करें। साथ ही, पीठ ने संकेत दिया कि आदेश एक-दो दिन में अपलोड कर दिया जाएगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि उसने भी इस मुद्दे पर कुछ तैयारी की है और पक्षों से कहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.