नई दिल्ली, मई 18 -- राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लगातार तीन मुकाबला हारकर खुद को मुश्किल में डाल लिया है। आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए टीम को अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। राजस्थान की टीम ने मैच के दौरान मैदान पर कई गलतियां की, जिसका खामियाजा उन्हें हारकर चुकाना पड़ा। मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने कहा कि अगर हम इसी तरह खेलते रहे तो हमें प्लेऑफ की रेस में नहीं होना चाहिए। पराग खराब फील्डिंग पर भी बरसे हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टीम के प्रदर्शन को बेहद खराब बताया है। उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसे प्रदर्शन करते रहे तो हम टॉप-4 में होने के हकदार नहीं है। कप्तान रियान पराग ने मैच के बाद कहा, ''बहुत खराब (फील्डिंग पर), मुझे लगता है कि अगर आप ट्रॉफी जीतना चाहते हैं, तो हम जैसा ...