तेहरान, जुलाई 8 -- पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच चुका है। अमेरिका ने आज (बुधवार, 8 जुलाई को) तड़के ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर सटीक (प्रिसिजन) हथियारों से हमले किए गए हैं। इसके अलावा होर्मुज समुद्री मार्ग में ईरान की 60 से ज्यादा छोटी मिलिट्री बोट्स को भी निशाना बनाया है। इसके बाद ईरान ने पटवार करते हुए खाड़ी के दो मुस्लिम देशों बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सीजफायर खत्म हो चुका है। इसके साथ ही ट्रंप ने नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि अमेरिका बुधवार रात ईरान पर "जोरदार हमला" कर सकता है। ट्रंप ने तुर्की की राजधानी अंकारा में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन में कहा, "मैं उन्हें पहले ही चेतावनी दे देता हूं कि आज रात हम उन पर ...