कोडरमा, जनवरी 22 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच नगर पंचायत को भंग करने की मांग को लेकर मंगलवार को नगर क्षेत्र में सर्वदलीय रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। रैली की शुरुआत डोमचांच कालीमंडा से हुई, जो पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बालिका उच्च विद्यालय, डोमचांच परिसर में एक सभा में तब्दील हो गई। रैली में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही। महिलाएं हाथों में झाड़ू लेकर चल रही थीं और "हमें नहीं चाहिए नगर पंचायत, हमें चाहिए ग्राम पंचायत" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज करा रही थीं। रैली के दौरान नगर पंचायत व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नगर पंचायत को पूरी तरह विफल बताते हुए इसे भंग करने की मांग की। वक्ताओं का कहना था कि नगर पंचायत बनने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.