हमें चाहिए कट्टर हिंदू प्रधानमंत्री, राजा भैया के पिता भदरी नरेश ने कर दी योगी को PM बनाने की मांग
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा में आयोजित बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा के बीच यजमान विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह ने सीएम योगी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग रख दी। राजा उदय प्रताप सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि हिंदू विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमें एक कट्टर हिंदूवादी प्रधानमंत्री की जरूरत है, और इस समय केवल योगी आदित्यनाथ ही उसके लिए उपयुक्त हैं। उनकी इस पोस्ट पर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। राजा भैया की 91 वर्षीय मां मंजुला राजे कथा स्थल पर पहुंची और दर्शन किया। राजा भदरी की इस मांग को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यूजर्स अपने-अपने हिसाब से इस मांग के मायने निकाल रहे हैं और अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। उधर, शुक्रवार को तीन दिवसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.