पटना, अप्रैल 6 -- ‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि हमें उस परिवार में कम खिलाना है, जहां अभी पार्टी नहीं पहुंची है। कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गैर राजनीतिक परिवार के युवाओं को जोड़ने के अभियान में जुड़ें। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज बिहार बदल रहा है। बिहार के लोगों के लिए जो मन में बात थी, वह भी जल्द पूरी होगी। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह को वह संबोधित कर रहे थे। मौके पर 47 किलो लड्डू बांटे गये और 47 दीप प्रज्वलित किये गये। साथ ही ढोल-नगाड़े बजाकर उत्सव के रूप में स्थापना दिवस मनाया गया। प्रदेश मुख्यालय को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। प्रदेश अध्यक...