धनबाद, मार्च 15 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। प्रोफेसर इंचार्ज वन बिमल मिंज ने कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। हमें अपनी सोच और नजरिया बदलने की जरूरत है। राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं बर्सर डॉ सुमिता तिवारी ने महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण पर काव्य पाठ, भाषण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन पूर्वी एवं एकता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन इतिहास विभाग की डॉ लक्ष्मी मुर्मू ने किया। वहीं दूसरी ओर कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मी धरम दास दत्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी, प्रोफेसर इंचार्ज विमल मिंज समेत अन्य ने शोक व्यक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.