हमीरा सोरेन ने संभाला जिला अभियंता का पदभार
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हमीरा सोरेन ने जिला परिषद के जिला अभियंता का पदभार मंगलवार को संभाल लिया। उन्हें उन्हीं के अधीनस्थ सहायक अभियंता नकुल ठाकुर ने पदभार सौंपा। ठाकुर करीब दो वर्षों तक जिला अभियंता के पद पर रहे। आखिकार ग्रामीण विकास विभाग के उस आदेश का पालन हुआ, जिसमें कहा गया है कि जिला परिषद का अपना अभियंता नहीं होने पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ही उसके जिला अभियंता होंगे। दरअसल विगत कुछ दिनों में पूरे राज्य में जिला परिषद के सारे अभियंता रिटायर हो चुके हैं, इसके कारण विभाग को ऐसा आदेश निकालना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.