हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन तक मिनी बस चलाने की मांग
हमीरपुर, मई 21 -- हमीरपुर। अधिवक्ताओं ने मुख्यालय से हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए मिनी बस का संचालन कराने की मांग परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर की है। उदय नारायण एडवोकेट, हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य कपिल देव सिंह, इंदल प्रसाद, अजय राय, शिवम् राजपूत, जयदेव सिंह, सचेंद्र सिंह व सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने परिवहन मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर मुख्यालय से हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन के बीच मिनी बस सेवा का संचालन शुरू कराने की मांग की है। जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.