हमीरपुर, जून 22 -- बिवांर (हमीरपुर), संवाददाता। हमीरपुर-राठ स्टेट हाईवे के छानी गांव के पास सोमवार की शाम पांच बजे अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों छानी गांव किसी कार्य से जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है। घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया है। ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा गांव का 40 वर्षीय श्रीचंद अपने ममेरे जीजा कानपुर देहात के डेरापुर गांव निवासी 32 वर्षीय विवेक पुत्र शिवराम प्रजापति के साथ किसी कार्य से सोमवार को स्वासा से छानी की ओर जा रहे थे। शाम पांच बजे के आसपास जब इनकी बाइक छानी-स्वासा गांव के बीच पहुंची, तभी पीछे से किसी अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर...