हमीरपुर, अप्रैल 18 -- हमीरपुर। बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर को लेकर धीरे-धीरे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शहर के कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदे स्मार्ट मीटर को उखाड़कर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतर आए। स्मार्ट मीटर को डंडे में टांगकर भीड़ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंची जहां स्मार्ट मीटर को अधिकारियों के सामने जमीन में पटककर डंडे मारने शुरू कर दिए। इससे पूर्व मुख्य मार्ग पर भी कुछ देर तक लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे वैसे स्मार्ट मीटर को लेकर जनाक्रोश बढ़ रहा है। एडवांस रकम होने पर ही लोगों के घरों में बिजली की सप्लाई हो रही है। यह भी पढ़ें- प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं ने किया हंगामा, लगाया जाम जैसे ही बैलेंस कम होता है बिजली कट जाती है। इस समस्या ने लोगों को बुरी तरह परेशान कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.