हमीरपुर, मई 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के सीने में गनशॉट का निशान मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के ससुर ने अपने ही भतीजे के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है।थानाक्षेत्र के पाटनपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सचिन पुत्र शुभकरन सिंह बुधवार शाम रिश्तेदार की शादी में सम्मिलित होने छानी गांव में स्थित गेस्ट हाउस आया हुआ था। रात करीब 12 बजे सड़क किनारे डिवाइडर में उसका खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर यूपी 112 पुलिस पहुंची और युवक को लेकर सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा धर्मपाल सिंह ने बताया कि उनके भतीजे की रंजिशन हत्या...