हमीरपुर, नवम्बर 13 -- मौदहा कोतवाली के मौदहा-बसवारी मार्ग पर रमना गांव के पास 30 वर्षीय महिला का नग्नावस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की नजर शव पर तब बड़ी जब कुत्ते उसे नोंच खा रहे थे। शव से कुछ ही दूरी पर मुख्य मार्ग में दो जगह भारी मात्रा में खून भी फैला पड़ा था। रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी हुई है। एक के बाद एक जनपद में महिलाओं से जुड़े अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। जिससे सनसनी का माहौल है। रीवन-करहिया मार्ग पर बीती 27 अक्टूबर को अज्ञात महिला का अधजला शव मिला था। जिसकी गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को दो सप्ताह का समय लग गया था। अब पुन: एक अज्ञात महिला की नग्नावस्था में लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई हो। शव से कुछ ही द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.