हमीरपुर, जनवरी 27 -- हमीरपुर। राठ कोतवाली के पराखेड़ा गांव में 26 जनवरी की रात गांव में चल रही रामलीला के दौरान पंडाल के अंदर पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान के भतीजे को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी गई। गोली भतीजे के दाहिने पैर की जांघ में धंस गई। इससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने मौके से दो लोगों को दबोचकर जमकर पीटा। गोलीबारी की सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद गोली से घायल प्रधान के भतीजे और दोनों हमलावरों को सीएचसी राठ लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की है। राठ कोतवाली के पराखेड़ा गांव में इस वक्त वार्षिक मेला और रामलीला का कार्यक्रम चल रहा है। 26 जनवरी की रात गांव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.