हमीरपुर, मई 19 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ के ऊपर सल्फास खाए युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद तीमारदारों ने हमला कर दिया। स्टाफ नर्स के गले को ईसीजी मशीन के केबल से कसने की कोशिश की। मशीन उठाकर बाहर फेंक दी। इसके बाद ईएमओ डॉ.महेंद्र कुमार को पीटना शुरू कर दिया। डॉक्टर को बचाने पहुंचे गार्ड के साथ भी मारपीट की गई। करीब 20 मिनट तक जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उत्पात मचा रहा। अन्य मरीजों में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से डॉक्टरों में आक्रोश है। इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और युवक पक्ष के बीच बवाल, मारपीट के बाद इमरजेंसी सेवा ठप पीड़ित डॉक्टर की ओर से तहरीर देने की बात सामने आई है। पुलिस भी मामले की पड़ताल कर रही है। उधर, हंगामा बढ़ने पर ओपीड...