हमीरपुर, अप्रैल 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना जरिया के झबरा-चंडौत मार्ग पर सोमवार की देर रात करीब 10 बजे के आसपास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में नगर पंचायत सरीला के सफाई कर्मचारी सहित दो की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है। चंडौत निवासी 30 वर्षीय ऋषि अपने साथी 27 वर्षीय रवि के साथ सरीला की ओर जा रहे थे, जबकि सरीला निवासी 28 वर्षीय नगर पंचायत का सफाई कर्मचारी राहुल अपने साथियों 25 वर्षीय रामू व 30 वर्षीय जितेंद्र के साथ कहटा (जालौन) में कुआं पूजन कार्यक्रम में जा रहा था। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की भिड़ंत मे एक की मौत,तीन घायल इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें सभी पांचों लोग घायल हो गए। हादसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.