संवाददाता, मई 7 -- UP News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बड़ा नाव हादसा हो गया है। यहां खरबूजा खाकर लौट रहे 10 लोगों से भरी नाव यमुना में डूब गई। ये सभी लोग एक शादी में आए थे। चार किसी तरह बचकर बाहर आ गए लेकिन छह लापता हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच बचाव कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक लापता लोगों का पता नहीं चला। मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर के कोतूपुर पटिया निवासी राजू की बेटी की मंगलवार को शादी थी। इसमें शामिल होने तमाम रिश्तेदार आए थे। बुधवार सुबह दुल्हन की विदाई के बाद 10 रिश्तेदार नाव से गांव से पास से निकली यमुना नदी के उसपार खरबूजा खाने गए थे। लौटते समय हवा के तेज झोंके से नाव डगमगा कर पलट गई। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़ लेकिन नाव सवार लोग नदी में समा गए। इस समय नाव नदी की बीच धारा में थी।...