हमीरपुर में दूल्हे के भांजे को ट्रक ने रौंदा, बारातियों का थाने में घुसकर बवाल
हमीरपुर, मई 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। मामा की शादी से घर वापसी करने की तैयारी कर रहे भांजे को गेस्ट हाउस के बाहर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से बाराती भड़क गए और उन्होंने शव राठ-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। ट्रक का पीछा कर खलासी को दबोच लिया। जबकि चालक कूदकर थाने के अंदर घुस गया। खलासी को जमकर पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द करने वाले बाराती थाने के अंदर घुसकर चालक को खोजने लगे। इस दौरान थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के कॉलर पकड़कर खींचे गए। थाने के अंदर मौजूद अन्य अपराधियों के साथ भी हाथापाई की। काफी देर तक चले इस हंगामे को कई थानों की पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचने के बाद काबू में किया गया। पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान सीओ राठ के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.