हमीरपुर, नवम्बर 16 -- मुस्करा (हमीरपुर), संवाददाता। थानाक्षेत्र के दामूपुरवा गांव में शनिवार की शाम डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला और उसके भतीजे की झांसी में मौत हो गई। भतीजे ने झांसी पहुंचते ही दम तोड़ दिया और चाची की इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। इन दोनों को डंपर ने टक्कर मारने के बाद कुचल दिया था। दोनों के पैर बुरी तरह से चकनाचूर हो गए थे। दोनों की मौत की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है। दामूपुरवा गांव की 40 वर्षीय रानी पत्नी जयनारायण साहू अपने 12 वर्षीय पारिवारिक भतीजे प्रिंस पुत्र सीताराम साहू के साथ शनिवार की सुबह धान की कटाई करने गई थी। शाम करीब छह बजे दोनों वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों सड़क पर आए, तभी हमीरपुर की तरफ से राठ की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.