हमीरपुर, जनवरी 2 -- भरुआ सुमेरपुर। फैक्ट्री एरिया के पास तेज रफ्तार गिट्टी से लोड डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो डंपर के पिछले पहिए में फंसकर तीन सौ मीटर दूर तक घिसटता चला गया। इसके चालक की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि ऑटो सवार युवक और एक पैदल जा रहा राहगीर हादसे में घायल हुआ है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हादसा शाम करीब सात बजे के आसपास हुआ। कबरई से गिट्टी लोड करके आ रहे डंपर ने फैक्ट्री एरिया के पास एक ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो इसी डंपर के पिछले पहिए में फंस गया। चालक ने डंपर नहीं रोका और ऑटो को घसीटते हुए घटना स्थल से करीब तीन सौ मीटर की दूरी तक ले गया। ऑटो में दो लोग सवार थे, जिस...