नई दिल्ली, मई 29 -- UP News: यूपी के हमीरपुर में आंधी-तूफान के कारण बेतवा नदी पर बन रहा पुल देर रात ढह गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों को मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम योगी ने मारे गए लोगों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। पुलिस के अनुसार, घटना तड़के करीब तीन बजे लालपुरा थाना क्षेत्र में हुई, जब परसनी और कुरारा कंदौर गांव के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिर गया। बताया जाता है कि यहां दो शिफ्ट में काम होता है। दूसरी शिफ्ट के मजदूर ऊपर काम कर रहे थे और पहली शिफ्ट के नीचे थे। अधिकारियों ने बताया कि पुल निर्माण कार्...