हमीरपुर, मार्च 8 -- हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर डिपो की वार्षिक आय में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 22 लाख रुपये की कमी आई है। पिछले वर्ष की बढ़ी आय का मुख्य कारण कुंभ मेला माना जा रहा है। जबकि इस वर्ष माघ मेला में पर्याप्त यात्रियों का न निकलना गिरती आय का कारण माना गया है। हमीरपुर डिपो के एआरएम ने बताया कि इस वर्ष डिपो को 2 करोड़ 65 लाख 146 की इनकम हुई है। जबकि पिछले वर्ष डिपो को 2 करोड़ 87 लाख 80 हजार 103 रुपये की आय हुई थी। जो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 22 लाख रुपये कम है। आय गिरने के मामले में उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लगातार बसें कुंभ मेला में चलाई गई थी। जिससे अधिक दूरी तय करने के साथ ही डिपो की आय में भी इजाफा हुआ था। मगर इस वर्ष इलाहाबाद में माघ मेला पिछले वर्ष के कुंभ मेला की तरह श्रद्धालुओं के न पहुंचने से डिपो की आय में असर...