हमीरपुर, मई 11 -- कुरारा, संवाददाता। कस्बे के ब्लाक कार्यालय के सामने मूसानगर से आ रहा सवारियों से भरा आपे सोमवार की दोपहर करीब एक बजे के रोडवेज की खड़ी बस से टकरा गया। जिससे आपे में सवार आठ सवारियां घायल हो गई। जिनमें चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कानपुर देहात के मूसानगर से आपे में करीब एक दर्जन के आसपास सवारियां कुरारा आने को सवार हुई थीं। ठसाठस भरा आपे ब्लाक कार्यालय के सामने सड़क किनारे खड़ी हमीरपुर डिपो की बस में टकरा गया। टक्कर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग घायलों की मदद को दौड़ पड़े।हादसे में आपे सवार 40 वर्षीय नीतू पत्नी रामनारायण निवासी मनकी खुर्द, 19 वर्षीय आकांछा पुत्री प्रेम कुमार निवासी ददरी, 50 वर्षीय सहदेव, इसकी 45 वर्षीय मीराबाई, 10 वर्षीय पुत्र विकास निवास...