हमीरपुर, जुलाई 31 -- हमीरपुर, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में हमीरपुर के स्वराज शुक्ला को राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने सर्वोच्च सम्मान चांसलर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। यह सम्मान विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को दिया जाता है। जिसने सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो।स्वराज को इसके साथ-साथ दो अन्य गोल्ड मेडल, डॉ.प्रेम नरायन टंडन मेमोरियल गोल्ड मेडल और डॉ.राजकृष्ण गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया। उन्हें ये मेडल एलएलएम में लखनऊ विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के कारण दिए गए। इस दौरान मंच पर नीति आयोग के सदस्य प्रो.अभय करंदीकर भी उपस्थित रहे। स्वराज ने यह मेडल आने नाना, माता-पिता को समर्पित किए। यह भी पढ़ें- एलएलबी में परमेश्वरदीन लॉ कॉलेज के आशुतोष को मिला गोल्ड मेडल स्वराज व...