शिमला, फरवरी 28 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और डेंटल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और प्रस्तावित कैंसर केयर सेंटर स्थल की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से लोगों को अपने घर के निकट गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और प्रमुख अस्पतालों में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ कर रही है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नयी दिल्ली से प्रेरणा लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में पुरानी मशीनरी और उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.